कांग्रेसी नेता आशीष पांडेय ने बढ़ाया मदद का हाथ लौटाया लया ठाकुर का मुस्कान।

देवभोग:- लया ठाकुर के समस्या का खबर गंगा अखबार में खबर लगते ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से कांग्रेसी नेता आशीष पांडेय ने बढ़ाया मदद का हाथ 17 साल के दर्द का कराया ईलाज लया ठाकुर का हुआ रायपुर के प्राईवेट हास्पिटल मे सफल आपरेशन।बेटी के हालात इतने गंभीर थे कि पिता बंधवा मजदूर बनने को था तैयार गरीबी और लाचारी का मार झेल रहे परिवार का खबर मिलते ही देवभोग के कांग्रेसी नेता आशीष पांडेय ने परेशान परिवार से संपर्क साध ईलाज कि जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत करवाया पैर व कमर का आपरेशन।अब लया ठाकुर ठीक है और कुछ ही दिनों में चल फिर सकेगी आगे की पढ़ाई कर कुछ बनने की सपने लिए अपने नये पंखों के साथ एक नये उड़ान शुरुआत कर सकेगी। देवभोग ब्लॉक के सरगीगुड़ा का यह मामला था 25 साल की युवती लया ठाकुर जब 7 साल की थी तब बैल गाड़ी में खेलते समय बांया पैर की ऐड़ी टूट गई थी जिसके कारण लया विकलांग की श्रेणी में आ चूकि थी। अब लया के माता पिता दोनों एक साथ मजदूरी करने साथ साथ जा सकते हैं और 17 साल से झेल रहे बेटी की परेशानी से भी मिलेगी मुक्ति। देवभोग के राजनीतिक क्षेत्र में बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जो गरीब कमजोर परिवार के मदद के लिए आगे आ पाते है। लया ठाकुर व माता पिता समय दर्शन की टीम से चर्चा करते हुए बेहद भावुक हो उठे उन्होंने कहा गरीबी का मार इतना झेलना पड़ रहा था कि बेटी का आपरेशन करना मात्र सपना बन गया था। बेटी के भविष्य और समस्या को लेकर17 साल से ना आंखों में नींद था और ना ही पेट मे भूख अखबार में खबर लगते ही मदद के लिए काफी फोन आने लगे और एक नयी उम्मीद दिखी। मेरी बेटी का ईलाज हुआ और आपरेशन भी सफल रहा अब उम्मीद है बेटी का नया जीवन के साथ सब कुछ ठीक होगा खबर गंगा के टीम को आभार जताते हुए धन्यवाद भी दिया।