भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बढ़ी बेल पत्र की महत्ता

भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बढ़ी बेल पत्र की महत्ता

राजिम। माघी पुन्नी मेला का नाम सुनते ही श्रद्धालुओं के मन में अनायश ही महानदी के तट पर स्थित भगवान कुलेश्वर महादेव के प्रति आस्था बढ़ जाती है और सबसे पहले राजिम आने पर भगवान के दर्शन के लिए जाते है। महादेव मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रहती है इसी क्रम में महिलाओं की झुंड को बहुत ही उत्साह से बेल पत्री खरीदते देखा गया। फूलों की दुकान में नारियल और पूजन के सामग्री के साथ अलग से बेल पत्ती की मांग इस समय बढ़ गई है। मंदिर के पास स्थित नारियल दुकान में निशा बाई यादव ने बताया की इस वर्ष हम बहुत खुश है। दूर-दराज से आने वाले दर्शक पूजन सामग्री तो खरीद ही रहे है लेकिन बेल पत्ती की मांग अलग से करते है जिसकी पूर्ति हम करने की कोशिश कर रहे है। शिवजी के पूजन में बेल पत्ती का विशेष महत्व है। वहाॅ उपस्थित कुछ महिलाओं ने बताया की यह शिवजी को बहुत पंसद है पूजा में इसका उपयोग करने से भोलेनाथ जी प्रसन्न होते है और मनवांछित फल देते है। बेल पत्र के पूजन से महालक्ष्मी भी बहुत प्रसन्न होती है इसे शिवजी में चढ़ाने से दरिद्रता दूर होती है। इस कारण महानदी में सुबह से पूण्य स्नान कर भक्तगण सबसे पहले मंदिर जाते है और पूजन के साथ वहा बेल पत्र चढ़ाते है और अपनी मनोकामना पूर्ण करने की शिवजी से प्रार्थना करते है।