
मुड़ागांव(कोरासी)-इन दिनों औषधि गुण से भरपूर जंगली तेंदू फल सड़क किनारे बिक रहे हैं । आने जाने वाले राहगीर इस मौसमी फल को खरीद रहे हैं । यह फल गर्मी के दिनों में ही मिलता है । यह फल काफी मीठा तथा औषधीय गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता है । शहर में रहने वाले लोग इसे बड़े चाव से खरीदते हैं । बहुतायत मात्रा में पेड़ों की कटाई के चलते इसका फल भी बहुत कम मात्रा में प्राप्त हो रहें हैं । ग्राम जुनवानी पंक्तियां , जमाही ग्राम के सड़क किनारे लोग 10 रुपये कुड़ही रख बेच रहे हैं । एकाएक हम रास्ते से गुजर रहे थे तो हमें भी तेंदू फल खाने के लालसा से हम भी खरीदे । तेंदू फल का स्वाद चखने वालों में प्रेमनारायण ध्रुव , टोमन ध्रुव पन्ना लाल ध्रुव, संतोष साहू , गिरवर लाल ध्रुव , माधव लाल ध्रुव है । हम सबको जंगल के फल फूल की रक्षा करना आवश्यक है । ताकि जंगली फल फूल बहुतायत मात्रा में मिल सकें ।
