करनाल – बिन्दर शर्मा
करनाल:- आपको बता दे हर वर्ष की तरह इस बार भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, होटल प्रेम प्लाजा रेस्टोरेंट करनाल में, जिसमे करनाल जिले के तमाम पत्रकार मोजूद थे, दूसरी और इस होली समारोह को भव्य तरीके से मनाया गया वो भी फूल बरसा कर व एक दूसरे गुलाल लगा कर। इस मिलन समारोह को बड़ा ही यादगार बनाया गया, साथ ही पत्रकारो ने इस मौके पर खूब मस्ती की, होली के गीतों पर। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसपी गंगा राम पुनिया करनाल व घरोंडा विद्यायक हरविन्दर कल्याण, मेयर रेनू बाला गुप्ता ।
बीजेपी जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, साथ ही नीलोखेड़ी के विद्यायक धर्मपाल गोंदर भी मौजूद रहे, इस मौके पर एसपी महोदय गंगा राम पुनिया ने सभी पत्रकारों को कहा कि हर पत्रकार को करनाल जिले के हमने देखा हैं कि, जहाँ पुलिस नही पहुँच पाती वहां पहुँच कर समय समय पर प्रशासन को जागरुक करते रहते हैं । और साथ ही उन्होंने कहा हमेशा दोनों पक्षों की खबरों को दिखाना ही पत्रकारों का कर्तव्य बनता हैं। इस मौके पर विद्यायक धर्मपाल गोंदर नीलोखेड़ी व घरोंडा विद्यायक हरविन्दर कल्याण व मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, और योगेंद्र राणा बीजेपी नेता ने सभी पत्रकारों को होली की विशेष रूप से शुभकामनाएं दी। और कहा आपसी मतभेद भुला कर मनाए ये होली का त्यौहार, फिलहाल इस होली मिलन समारोह में, के .बी- पंडित अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार हरियाणा पत्रकार संघ व जिला अध्यक्ष सन्दीप, साहिल आदि की देख रेख में हुआ। और साथ ही शानदार मंच का संचालन भी साहिल ने किया। यहाँ तक हरियाणवी कलाकार ईश्वर शर्मा व उनके पुत्र हेमंत शर्मा मौजूद रहे।
