जिपं.सदस्य ने सामाजिक भवन के पास तत्काल पानी उपलब्ध कराने दी सहमति।

राजिम :- नगर के सेन समाज भवन में वार्षिक महाधिवेशन शानदार संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंद कुमार सेन केश कल्याण बोर्ड अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य एवं रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य थे। अति विशिष्ट अतिथि मोना सेन पूर्व अध्यक्ष केश कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम महासभा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सेन जी ने किय। सर्वसम्मति से भीखम सेन को सभापति का उत्तरदायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में सभी छह परिक्षेत्र के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे साथ ही साथ पूरे सेन समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक अपनी उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंग बली की प्रतिमा एवं सेन भक्त महाराज की प्रतिमा मे माल्यार्पण एवं गुलाल लगाकर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का उद्बोधन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सभी ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार व्यक्त किये। राजिम महासभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सेन ने सामाजिक भवन के पास पानी की समस्या को सामने रखा जिसे हमारे दोनों जिला पंचायत सदस्यों ने तत्काल कार्य कराने के लिए सहमति प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन महासभा सचिव टीकम सेन दिवाकर ने किया जिन्होंने अपने गीत कविताओं के माध्यम से माहौल जबरदस्त बना दिया। छत्तीसगढ़ ढेंडही पार देसहा सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दिवाकर ने समाज में एकता और ढेडही पार को मजबूत करने में जोर दिया और सभी को मिलकर समाज को आगे बढ़ाने में मदद करने की अपील करते हुए अपने वाणी को विराम दिया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सामाजिक प्रकरणों का निवारण एवं वार्षिक आय-व्यय की जानकारी रखी गई जिसमें कोषाध्यक्ष राधेश्याम सेन एवं सीताराम सेन का विशेष सहयोग रहा। साथ ही साथ खल्लारी महासभा अध्यक्ष हीराधर ने भी सम्बोधित किया, लवनराज अध्यक्ष भुलेश्वर सेन ने सभा को संबोधित किया। सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रुप से दीपक श्रीवास अध्यक्ष फिंगेश्वर परिक्षेत्र, मुरारी सेन अध्यक्ष अभनपुर परीक्षेत्र, लक्ष्मी नारायण सेन अध्यक्ष मरौद परीक्षेत्र, गजेंद्र सेन अध्यक्ष कुरूद परीक्षेत्र, भीखम सेन अध्यक्ष मंगरलोड परीक्षेत्र, प्रसार मंत्री नरेश कुमार सेन, गोविंदा सेन, कमलेश कुमार कौशिक का विशेष सहयोग रहा।