जिला स्तरीय राष्ट्रीय दिवस का आयोजन।

फिंगेश्वर :- जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन शासकीय हाई स्कूल चिखली में जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान एवं जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसमें आसपास के स्कूल सढौली कुररूभाटा, चिखली के बच्चे विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित रंगोली, क्विज पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस आयोजन में जिला विज्ञान समस्त आई पी साहू गुजरा प्राचार्य देव सर चिखली, प्रभारी प्राचार्य भूपेंद्र कुमार हिरवानी, जिला विज्ञान नोडल अधिकारी, ज्ञानेंद्र शर्मा सुरेश कुमार ध्रुव, कविता सिन्हा, विजयलक्ष्मी भगत, ओमेश्वरी वर्मा, रोशनी साहू एवं कुरुभाटा स्टॉप साहू मैडम, एकांत पटेल ने सभी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान किया। विज्ञान दिवस देश के महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी वी रमन के लाइट स्कैटरिंग इफ़ेक्ट की खोज रमन इफेक्ट के लिए 1930 में फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया रमन विज्ञान के नोबेल जीतने वाले पहले भारतीय होने के साथ पहले एशियाई भी थे। विज्ञान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए सी वी रमन को 1954 में भारत रत्न से नवाजा गया। उन्हीं की याद में 28 फरवरी को विज्ञान दिवस का आयोजन किया जाता है और इस आयोजन में जिले के लगभग प्रत्येक स्कूल विज्ञान दिवस का कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान के निर्देशन में आयोजित किया गया और जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के लगभग 70 छात्र- छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिस का संचालन शासकीय हाई स्कूल चिखली में किया गया प्रभारी प्राचार्य भूपेंद्र हिरवानी के सहयोग से इस कार्यक्रम को बहुत ही अच्छे रूप में किया गया इस प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल सढौली के 10 से 15 छात्र-छात्राएं कुरुभाटा, हाई स्कूल से 15 छात्र-छात्राएं एवं शासकीय हाई स्कूल चिखली के नौवीं के समस्त छात्र छात्राओं ने पोस्टर मॉडल, निबंध, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया मॉडल का निरीक्षण आईपी साहू, देव सर भूपेंद्र कुमार हिरवानी, ज्ञानेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। अच्छे मॉडल के प्रस्तुत करने के लिए समस्त छात्र छात्राओं को बधाई दिया और भविष्य मैं इस प्रकार केयर बड़े आयोजन हो ताकि भविष्य में बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक हो सके और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें जिला के विभिन्न सालों में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय प्रतिभागी बच्चों को जिला स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा इस प्रतियोगिता में जितने भी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया उनमें अपने शाला में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की बात जिला समन्वयक आई पी साहू एवं जिला नोडल विज्ञान अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा ने किया जिससे जिले के छुपी हुई प्रतिभा को सामने आने का मौका मिल सके और गरियाबंद जिला विज्ञान के क्षेत्र में और आगे बढ़ सके ऐसे भी जिला गरियाबंद के छात्र-छात्राएं विज्ञान के क्षेत्र में जिला का नाम देश से बाहर विदेश में जापान में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं और लगातार विगत 2 वर्षों से जिले के छात्र-छात्राएं अपने मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी डीएस चौहान, जिला मिशन समन्वयक, श्याम चंद्राकर जिला समन्वयक आईपी साहू जिला विज्ञान नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा सतीश मालवीय कविता सिन्हा बधाई दिए उनके मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाओं वंदना देवांगन, टिकेंद्र नाथ, प्राची ठाकुर ओम प्रकाश साहू अनिल मेघवानी, कुर्रे सर, रेखराज बघेल जिससे बच्चे विज्ञान के प्रति विशेष रूचि रखते हैं और जिला को विज्ञान के क्षेत्र में एक अलग स्थान पहचान बनाने मैं बहुत ही सहयोग करते रहते हैं जिला के विद्वान विज्ञान शिक्षकों के मदद से जिला गरियाबंद विज्ञान के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और देश विदेश में जिला गरियाबंद का नाम रोशन कर रहे हैं विज्ञान के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए विज्ञान शिक्षक एवं शिक्षिकाएं की मेहनत एवं लगन से ही आज गरियाबंद जिला अपना एक अलग पहचान बना चुका है और आने वाले भविष्य में भी जिले के समस्त विद्वान विज्ञान शिक्षक शिक्षिकाएं अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अपने बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाएंगे और इस विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मैं सभी विज्ञान शिक्षक शिक्षिकाओं ने बहुत ही बढ़ चढ़कर भाग लिया जो उनके विज्ञान के प्रति लगाव एवं मेहनत को दर्शाता है आने वाले समय में जिला गरियाबंद विज्ञान के क्षेत्र में और बहुत अच्छा काम करेगा और विज्ञान विषय को रोचक एवं रुचि कार बनाने में सभी शिक्षक साथी सहयोग करेंगे यही इस विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य होगा।