बढ़ते नक्सली हमलों के विरोध में छात्रों का फूटा गुस्सा 1 सप्ताह के भीतर 7 जवान हुए थे शहीद।

फिंगेश्वर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फिंगेश्वर द्वारा नक्सलवाद का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। पिछले एक सप्ताह में विभिन्न स्थानों पर हुए नक्सली हमले मे 7 जवान शहीद हुए थे, जिसका विरोध आज अभाविप ने पुतला दहन कर किया। अभाविप महासमुंद विभाग संयोजक अनन्त सोनी ने कहा की आज छत्तीसगढ़ वासी डिजिटल और आधुनिक छत्तीसगढ़ निर्माण के सपने के साथ कार्य कर रहे हैं ऐसे समय मे नक्सलियों द्वारा किया गया हमला अत्यंत निंदनीय है। नक्सलवाद देश प्रदेश और बस्तर के विकास में बाधक है। अभाविप शहीद परिवार के साथ खड़ी है। गरियाबंद जिला संयोजक रंजन यादव ने कहा छत्तीसगढ़ में अपराध का स्तर चरम पर है जवानों का शहीद होना बर्दाश्त नहीं सरकार को करनी चाहिए बड़ी कार्यवाही फिंगेश्वर नगर सहमंत्री सुर्यश कश्यप ने कहा की छतीसगढ़ प्रदेश का हर एक व्यक्ति नक्सल हिंसा से नाराज है।

बस्तर नक्सली हिंसा से लंबे समय से प्रभावित है। साथ ही बस्तर मे शिक्षा, रोजगार, व्यापार भी नक्सली गतिविधियों से प्रभावित हैं। अभाविप सरकार से मांग करते हैं की बढ़ते नक्सली घटना के विरोध मे कोई ठोस योजना बनाकर कार्यवाही करे। इस पुतला दहन मे मोहित साहू, राज श्रीवास्तव, अन्नू निषाद, अविनाश राजवंशी, पिलेश निषाद, भोज निषाद, अमन शर्मा, कुणाल यदु एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।