मोर आवास मोर अधिकार व भूपेश बघेल सरकार के वादाखिलाफी।

सुनील नामदेव

बेमेतरा: – भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा शहर मण्डल एवं ग्रामीण मण्डल के संयुक्त बैठक जिला भाजपा कार्यालय कोबिया में बेमेतरा विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र टिकरिहा जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य “मोर आवास मोर अधिकार अभियान”एवं भ्रष्टाचार अपराध वादाखिलाफी अवैध धंधे शराब जुवा सट्टा कोचियों का आतंक अवैध दारू बिक्री गुंडागर्दी भुपेश सरकार का तानाशाही रहा…भूपेश बघेल सरकार गरीबो का आवास रोक कर रखा हुआ है जिसके कारण राज्य की गरीब जनता आवास से वंचित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबो को आवास देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लाये है वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार को क्षेत्र के मंत्री विधायकों को गरीबो का आवास बनते देखा नही जा रहा है, अपने जनविरोधी निष्क्रिय होने का परिचय देने के लिए आवास रोक कर रखा है।

विधानसभा प्रभारी जी ने प्रधानमंत्री आवास के साथ संगठनात्मक विषय पर अपनी बात रखी और आगामी 2 मार्च को विधायक आशीष छाबड़ा निवास कार्यालय घेराव व धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक बिल्हा माननीय धरमलाल जी कौशिक,दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल,पूर्व विधायक प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी,जिला प्रभारी पूर्व सांसद बिलासपुर लखन साहू,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा,प्रहलाद रजक संध्या परगनिया नरेंद्र वर्मा सहिंत सभी जिले विधानसभा के सम्मानीय नेतागण पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे विधायक कार्यालय घेराव व धरना प्रदर्शन करने के लिए आम जनमानस को प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत सभी ग्रामीण/शहर के हितग्राहियों को नया फॉर्म के साथ अधिक से अधिक संख्या में अपने हक की लड़ाई लड़ने प्रधानमंत्री आवास विरोधी जनविरोधी विकासविरोधी निष्क्रिय भ्रष्टाचारी विधायक आशीष छाबड़ा का पुरजोर विरोध करने अपना अधिकार हक मांगने धरना एवं घेराव में शामिल होने का आह्वान किया। धरना प्रदर्शन व विधायक घेराव के लिए ग्रामीण व शहर मण्डल के प्रत्येक शक्ति केंद्र में प्रभारी नियुक्त किया गया है ग्रामीण में डेरहा देवांगन परस वैष्णव राजू गायकवाड़ जितेंद्र यदु भागी साहू गजानंद साहू मोहन वर्मा तोपसिंह टण्डन गेंद सिंह वर्मा प्रबल सिंह और शहर के 5 शक्ति केन्द्र के प्रभारी विजय सिन्हा विजय सुखवानी मोंटी साहू विकास तम्बोली विकास धरडे निशा चौबे राजा पाण्डेय।विधानसभा के प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष कार्यकर्ता सामिल रहेंगे। इस बैठक में विधानसभा बेमेतरा प्रभारी सुरेंद्र टिकरिहा,पूर्व विधायक प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल,जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा,प्रहलाद रजक,जिलामंत्री नरेन्द्र वर्मा,विजय सिन्हा,विजय सुखवानी,भीम वर्मा,मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू,विकास तम्बोली, दिलीप सिंह ठाकुर,विकास धरडे, जितेंद्र यदु,जिलापंचायत सभापति राहुल टिकरिहा,शिव साहू महामंत्री संतोष वर्मा युगल देवांगन,संजीव तिवारी,निशा चौबे,राकेश मोहन शर्मा राजेश शर्मा,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष छोटेलाल साहू,महामंत्री डेरहा देवांगन,राजू गायकवाड़ परस वैष्णव व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।