किरंदुल कांग्रेस में भाजपाइयों की बढ़ी मांग – कांग्रेसी संगठन को संबोधित करता है भाजपा संगठन।

किरंदुल / रणवीर सिंह चौहान

किरंदुल :- “कांग्रेसियों की बैठक में दिख रहे कद्दावर भाजपा नेता” लोह नगरी किरंदुल में विगत दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक वीडियो किरंदुल के राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विदित हो कि कुछ महीनों बाद आने वाले विधानसभा चुनाव के परिदृश्य में इस वीडियो एवं फ़ोटो ने राजनैतिक पार्टियों भाजपा एवं कांग्रेस के बीच खलबली मचा होली के रंगों के बीच नगर की राजनैतिक फिजा को भी रंगीन कर गरमा दिया है। किरंदुल में वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांग्रेस की किसी बैठक में किरंदुल पालिकाध्यक्ष मृणाल राय, पालिका उपाध्यक्ष बालसिंह कश्यप, जिला कांग्रेस मंत्री तपन दास, सांसद प्रतिनिधि राजू रेड्डी, पार्षद अमृत टंडन, पार्षद दिनेश प्रसाद ,कांग्रेसी कमलेश वर्मा, आशिफ सिद्दीकी, शेख आज़ाद किसी विषय पर बैठक कर रहे हैं। जिसमे भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व श्रम आयोग के सदस्य एवं भाजपा के कद्दावर नेता आर सी नाहक भी उपस्थित है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के कद्दावर नेता आर सी नाहक पूर्व में भी किरंदुल पालिकाध्यक्ष मृणाल राय को छाता ओढ़ाने के कारण सुर्खियों में रहे हैं, राजनैतिक पंडितों के अनुसार किरन्दुल के कई भजपा नेता अपने ही पार्टी की बैठकों में बनाई गई रणनीतियों को अगर कांग्रेसी संघठन में जाकर खुले आम संबोधित करते हुए भजपा की चुनावी रणनीतियों को उजागर करते हुए दूसरी पार्टी के नेताओं को जानकारी देंगे तो कही न कहीं पूर्व भजपा विधायक स्वर्गीय भीमा मंडावी के सपनों को एवं आगामी 6 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के सपनों को चकनाचूर करने में ये भाजपाई मील का पत्थर साबित होंगे।