
गरियाबंद :- सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली 2023 के माध्यम से महिला पुलिस एवं पुरूष नर्सिंग असिस्टेंट/नसिंग असिस्टेंट वेटनरी, सैनिक सिपाही फार्मा और रिलीजियस टीचर (धार्मिक शिक्षक), जूनियर कमीशन ऑफिसर की भर्ती संबंधी अधिसूचना की जानकारी प्राप्त हुई है। ऑनलाईन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 है। आवेदकों को ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) के लिए एसबीआई बैंक के माध्यम से 250 रूपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाईन परीक्षा की तिथि 15 अप्रैल 2023 के बाद होना सम्भावित है। गरियाबंद जिला के ऐसे आवेदक जो अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेना चाहते हैं। वे अपना पंजीयन वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डाट ज्वाइनइंडियनआर्मी डाट एनआईसी डाट इन पर ऑनलाईन पंजीयन करना सुनिश्चित करें। पंजीयन हेतु हेल्प डेस्क डब्ल्यूएम डॉट ज्चाइनइंडियनआर्मी एटदरेट जीओवी/ जेआईएहेल्पडेस्क2023 एटदरेट जीमेल डॉट कॉम (ूउण्रवपदपदकपंदंतउल/हवअण्पदध्
