राजनांदगांव :- छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक नागेश यदु जी के निर्देशानुसार प्रदेश संगठक लिकेश्वर सिंह प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर प्रभारी माधव राम साहू को नियुक्त किया गया साहू ने बताया है, छात्र युवा मंच परिवार का यह 73वा रक्तदान शिविर था यह रक्तदान शिविर राजनांदगांव शहर से बसंतपुर स्थित धर्म कीर्ति बौद्ध विहार भवन में आयोजित किया गया था। रक्तदान महादान शिविर में अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष आलोक बिन्दल, दावा पेपर संपादक सूरज बुद्धदेव, छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक नागेश यदु, प्रदेश प्रमुख दीपक देवांगन, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल, वार्ड पार्षद खेमिन यादव, पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव। रक्तदान को जनअभियान बनाने रक्त की आवश्यकता की पूर्ति करने, पुरुष वर्ग ही नहीं महिला वर्ग भी सामने आए इसी कड़ी में बसंतपुर निवासी 40 वर्षीय बहन पुष्पलता डोंगरे ने रक्तदान किया और यह साबित किया कि रक्तदान करने के लिए उम्र की कोई सीमा नही होती हैं और डोंगरे दीदी उन युवाओं के लिए 1 उदाहरण जो रक्तदान नहीं करते। उन रक्तवीरो ने किया अपना अध्यक्ष माधव साहू A+, नारायण साहू A+, जावेद खान A+, युवराज वर्मा O+, सुनील नेताम A+ अगेश्वर वर्मा B+, जितेन्द्र कुमार साहू AB+, तरुण जोशी A+, लोकेश बारापात्रे O+, पुष्पलता डोंगरे A+,मनीष साहू A-,चन्द्रेश साहू O+, कृष्णा नागवंशी O+, पुरुषोत्तम यदु B+ ये सभी रक्तवीर देशभक्त हैं बॉर्डर पर हमारे जवान हमारी जान बचाते हैं और यहाँ ये वे रक्तवीर हैं जो अनजान मरीज के लिए अपना खून देकर उनकी जीवन रक्षा करते हैं। रक्तदान को जनअभियान बनाने छात्र युवा मंच परिवार 73 वा रक्तदान शिविर आयोजित किया इस द्वारान छात्र युवा मंच परिवार के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र कुमार साहू, संजय साहू, प्रदेश सचिव भागवत वर्मा, प्रदेश प्रमुख हेमा साहू, प्रदेश महामंत्री निखिल पटवा, झूलेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम यदु, हीना साहू, गीता साहू, ढालेश्वरी साहू, बबिता साहू, दुर्गा साहू, शैलेष साहू, उधव साहू, दीपक यादव, अजय वर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
