विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

राजिम :- अंचल सहित जिले में हो रही लगातार विद्युत कटौती के चलते किसान परेशान हैं। खेत में ठीक से सिंचाई नहीं हो पा रहे हैं जिसके कारण जमीन सूख रहे हैं यहां तक कि दरारे भी आ रही है यही स्थिति रही तो किसानों की मेहनत बिन पानी के सूख जाएगी। क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू को अपनी समस्या से अवगत कराया उन्होंने तुरंत सभी किसानों को अपने साथ में लेकर पारागांव स्थित सब डिवीजन में जाकर आवेदन दिया। उन्होंने मौजूद अधिकारी के बीच किसानों की पीड़ा को रखें। कहा कि वर्तमान में खाद, पानी, बिजली, दवाई, ट्रैक्टर से जुताई, मजदूरी सभी की कीमत बढ़ी हुई है फसल लगाते ही किसान उनकी सेवा में जुट जाते हैं यहां तक कि अपनी रखी हुई पूंजी भी फसलों की जतन में लगा देते हैं। खूब मेहनत करते हैं ऐसे में यदि जीवन दान देने वाले पानी ही फसलों को ना मिले तो फसल कैसी हो पाएगी। और फसल नहीं होगी तो फिर अन्न कैसे आम जनता को नसीब होगा। इसलिए तत्काल किसानों को बिजली दिया जाए ताकि उनके खेतों में पानी हमेशा रहे। किसानों ने आवेदन में यह लिखा है कि यदि कटौती पूर्ण रूप से बंद नहीं हुई तो जिले के सभी विद्युत कार्यालयों में एक साथ हजारों किसान मिलकर घेराव करेंगे तथा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वह मौजूद दिन किसानों ने बताया कि प्रतिदिन 6 से 7 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। जिसके चलते खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहे हैं। वैसे भी गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की मात्रा बढ़ जाती है। धान की फसल को लगातार पानी मिलना जरूरी रहता है जब धान पकने की स्थिति पर होती है तभी पानी को छोड़ा जाता है। बिना पानी के धान की फसल नहीं हो पाती है। क्योंकि इस बार प्रशासन ने नहरों से पानी नहीं दी है। जिसके कारण किसान खुद अपनी मोटी रकम खर्च कर बोर कराए हैं। बकायदा बिजली कनेक्शन लिए हैं और उन्हीं कनेक्शनों के द्वारा सिंचाई हो रही है लेकिन बार-बार बिजली कटौती ने उन्हें परेशानी में डाल कर रख दिया है। पानी नहीं पलने के कारण अब तो खेतों में दरार भी आने लग गई है। फसल सूख रहे हैं। किसान बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। आवेदन देने पहुंचे किसानों में प्रमुख रूप से बालक दास, नरेश सोनकर, सहदेव, खुमान सिंह यदु, भागचंद यदु, चंपू, सुबेलाल ध्रुव, जगतराम, फागुराम, रामलाल देवांगन, मिलाप ध्रुव, विजय देवांगन, परसराम, उमेंद्र कुर्रे, देव शरण, प्रदीप, ईश्वर भारती, नरेश खुटे, रमेश सोनकर आदि है। इस संबंध में विद्युत विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता लुकेश्वर साहू ने बताया कि पंप फीडर जब से अलग हुआ है तब से लोडसेटिंग के नाम पर 5:00 से 11:00 तक कटौती होती है जो पहले से निर्धारित है।