बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ की पहली सामान्य बैठक सम्पन्न ।

किरंदुल / रणवीर सिंह चौहान

किरंदुल:- एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय से नगर के व्यापारियों के अधिकारो एवं हितों के संरक्षण के लिए संचालित बैलाडीला व्यापारी संघ के नाम को परिवर्तित करते बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के नाम से पंजीकृत होने के बाद बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ की प्रथम बैठक बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के महासचिव रणवीर सिंह चौहान के निजी कार्यालय में आहूत की गई । जिसमें सर्वसम्मति से व्यापारियों के हितों के लिए कई निर्णय लिये गए । इस संबंध में चर्चा करते हुए व्यापारी कल्याण संघ के सचिव रणवीर सिंह चौहान एवं अध्यक्ष मनोज छलिवाल ने कहा कि हमारे संघ के सक्रिय एवं विश्वसनीय सदस्यों की एकता के बल पर हमारा संघ आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा । इस दौरान रणवीर सिंह चौहान ,मनोज छलिवाल ,शेखर दत्ता ,उन्नी ,शिवशर्मा ,संदीप जायसवाल ,राजेश वेप्रल ,संजय सोनी ,सुनील गुप्ता ,जितेंद्र गुप्ता ,अनिल गोयल ,विशेषरूप से मौजूद रहे ।