करनाल :- बिंदर शर्मा
करनाल :- तरावड़ी में करनाली गेट पर पार्किंग के सामने एक 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद डायल 112 व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में लेना चाहा लेकिन परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुई है। हंगामा करने के बाद मृतक परिजनों ने सौंकड़ा पुलिया पर जाम लगा दिया। मौके पर भारी पुलिस मौजूद रहा। थाना के SHO संदीप कुमार ग्रामीणों को समझाने का प्रायस कर रहे है। लेकिन परिजन रास्ते से उठने को तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह तरावड़ी में सुलभ शौचालय के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी पहचान अजीत के रूप में हुई है। अजीत किला कॉलोनी का रहने वाला था और मजदूरी करता था। इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि अजीत नशे का आदि था। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और उन्होंने परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे अपने इकलौते बेटे का शव देख परिजन बिलक बिलक कर रोते नजर आए।
हत्या के लगाए आरोप
इस दौरान परिजनों में भारी गुस्सा देखने को मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की किसी ने हत्या की है और जब तक हत्यारों को नहीं पकड़ा जाता वह शव को नहीं उठाने देंगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुल्तान सिंह ने परिजनों को समझाने का भरसक प्रयास किया , लेकिन परिजन नहीं माने।
शिकायत के बाद की जाएगी कार्रवाई
मौके पर मौजूद तरवाड़ी थाना के जांच अधिकारी सुल्तान सिंह ने बताया कि उन्हें एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली थी। शव किला कॉलोनी के अजीत नामक युवक का है। जिसकी पहचान हो चुकी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
