नवापारा राजिम:--सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में शिशु वाटिका में मनोरंजन एवं शारीरिक विकास के लिए नगर पालिका गोबरा नवापारा के द्वारा झूले एवं फिसलपट्टी की व्यवस्था कक्षा अरुण से द्वितीय तक के बच्चों के लिए की गई।शिशु वाटिका मैदान में फिसल पट्टी और झूले पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।जिसमें झूलने व फिसलने के लिए आतुर हो गए नगर के प्रथम अध्यक्ष धनराज मध्यानी, वार्ड 03 के पार्षद मयाराम साहू,वार्ड क्र.01 के पार्षद अजय साहू के द्वारा पूजन कर उद्घाटन किया गया।

इस अवसर धनराज माध्यानी ने कहा की खेल जीवन का अनिवार्य अंग हैं जिससे मानसिक विकास होता हैं साथ ही शरीर मजबूत होता हैं जो बच्चे अधिक खेलते है वे हमेशा स्वस्थ रहते हैं खिलौने से ही बच्चे जीवन जीने का ढंग सीखते हैं। खेल से मन प्रसन्न होता है जीवन में अनुशासन आती हैं विद्यालय के विकास की पहली सीढ़ी खेल विधा से ज्ञान देना हैं।शिशु मंदिर संस्कारक्षम वातावरण देकर राष्ट्र निर्माण के लिए योग्य नागरिक तैयार करने में अग्रणी भूमिका अदा करती हैं।
पार्षद मयाराम साहू ने कहा खुले आसमान के नीचे चहकते खिलखिलाते और मुस्कुराते हुए खेल रहें बच्चों को देखना दुनिया की सर्वोत्तम सुखद अनुभूति होती हैं।खेल बच्चों की मनमोहक दुनिया होती हैं जहां न दिन होती हैं न रात उन्हे न गर्मी बारिश व ठंड का एहसास होता हैं जहां उनके मनोरंजन का साधन होता हैं वहीं वे रम जाते हैं मस्त हो जाते है शिशु ही महकते बागबान हैं इस जहान के इन्हें ज्यादा बंदिशे पसंद नहीं स्वतंत्र पंक्षी बन उड़ना उछलना कूदना इन्हे पसंद हैं।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा श्रीराम जानकी शिक्षण समिति के सदस्य एवं पार्षद मयाराम साहू के अथक प्रयास से शिशु वाटिका के लिए झूले और फिसलपट्टी का आकर्षक उपहार हमें प्राप्त हुआ हैं ज्ञात हो की यहां आसपास क्षेत्र से बहुत से विद्यार्थी आते हैं पढ़ने के लिए प्रयास हमेशा से ही रहा हैं बच्चो को खेल-खेल में शिक्षा देने का शिशु विभाग में पढाई के अलावा इंद्रिय विकास गीत कहानी पर भी विशेष ध्यान दिया गया हैं विद्यालय परिवार आप सभी के इस सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य नरेश यादव, संजय सोनी, शिशु वाटिका प्रमुख बाल्मीकि धीवर मोनिका वैष्णव, तामेंश्वरी यादव एवं मंजू साहू उपस्थित रहें। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार से सरोज कंसारी ने दी।
