मुड़ागांव (कोरासी)- अघोरमठ मडेली के संचालक संत महामण्डलेश्वर द्वारा मंगलवार को मडेली बोईरगांव स्थित बाबा औघडेश्वर नाथ आश्रम मे वार्षिक उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर ग्राम मडेली बोईरगांव रवेली जरगांव खैरझिटी लोहझर गिधनी खडमा पंक्तियां जूनवानी कनेसर बम्हनी जमाही फुलझर केडीआमा आदि ग्राम के श्रद्धालुजन आश्रम में स्थापित ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर बाबा जी आशीर्वाद लिए। इस दौरान दिनभर भोजन प्रसादी ग्रहण और भजन सत्संग का आयोजन किया गया था जिसे रसिक श्रोताओं ने जमकर आनंद उठाया। भजन कीर्तन मंडलियों में मानस मण्डली मडेली तुलसी के फूल पण्डवानी पार्टी मडेली मानस मण्डली कुरेकेरा सुर सुरभि पंडवानी पार्टी मडेली और मैनपुर की मानस मण्डली ने शानदार प्रस्तुति दी जिसे श्रोताओं ने देर रात्रि तक श्रवण लाभ प्राप्त किए। आश्रम के संत संचालक जी द्वारा सभी कलाकारों को शुभाशीर्वाद प्रदान कर रूद्राक्ष अपने कर कमलों से प्रदान किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अंचल के लोक कलाकार संगीतकार मोहन विश्वकर्मा ने किया।
