दिवंगत प्रधान पाठक के पत्नी को पचास हजार अनुग्रह राशि दी गई।

राजिम :- शासकीय प्राथमिक शाला पथर्रा में पदस्थ प्रधान पाठक मुकेश बनोधे के आकस्मिक निधन पर उनके धर्मपत्नी वैदेही बनोधे को पचास हजार रुपए की अनुग्रह राशि विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी द्वारा दी गई। इस अवसर पर शिक्षक आलोक शर्मा, रोशन पांडे, कमलेश, संकुल समन्वयक सुभाष शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर एवं मार्कंडेय बाबू उपस्थित थे।