मगरलोड :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड सरकारी अस्पताल में एक ही दिवस ऑपरेशन से 2 बच्चे का हुआ जन्म-ऑपरेशन कर डिलीवरी कराने बड़े शहर में हजारों रुपए खर्च किया जाता था किंतु अब मगरलोड सरकारी अस्पताल में बिना कुछ खर्च किए ऑपरेशन कर सफल डिलीवरी करा रहे है। मगरलोड सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के साहस को सलाम है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम जामली निवासी द्वारिका लहरे की गर्भवती पत्नी मंजू लहरे उम्र 28 वर्ष प्रथम बच्चा की सोनोग्राफी से पता चला था कि पेट में बच्चा के गले में नाल फसा हुआ है तो प्लान करके 20 फरवरी को ऑपरेशन करके बच्चे को सुरक्षित प्रसव कराया गया जिसकी स्वस्थ लड़की जन्म हुई।

इसी प्रकार टुकेश्वर साहू ग्राम भरदा की पत्नी लछनी साहू उम्र 25 वर्ष की भी ऑपेरशन से सुरक्षित प्रसव कराया गया इनका संभावित प्रसव तिथि पार हो जाने तथा पेट में बच्चा लैट्रिन पास कर डालने के कारण ऑपरेशन से प्रसव संपादित किया गया स्वस्थ लड़का जन्म हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में दोनों जच्चा एवं बच्चा स्वस्थ हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड बीएमओ डॉ. शारदा ठाकुर के निर्देशन में ऑपेरशन सम्पन्न हुआ। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश शर्मा , डॉ सौरभ भांडगे एमडी एनेस्थीसिया, सहयोगी स्टॉफ नर्स महिमा , नितेश्वरी एवं स्वास्थ्य टीम मगरलोड के सहयोग से ऑपरेशन कर सफल डिलीवरी कराया गया। मगरलोड में सफल ऑपरेशन से डिलीवरी कराने पर परिवार सहित मीडिया कर्मी सुरेश साहू, पवन निषाद, ज्ञानदेव साहू, छत्रपाल साहू, नीलम साहू, गवेन्द्र साहू ने डॉक्टरों को बधाई दी है।
