एम सी बी:- विगत दिनों कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत तहसील के उद्घाटन में चिरमिरी प्रवास पर थी इसी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के युवा नेता पार्षद शिवांश जैन ने उनसे चिरमिरी बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग तक करने की मांग हेतु ज्ञापन सौंपा है।जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक के लिए चिरमिरी से ट्रेन ना होने के कारण क्षेत्र की जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। पूर्व में जो दुर्ग अंबिकापुर ट्रेन की बोगी चिरमिरी बिलासपुर ट्रेन में जुड़ती थी वह भी बंद होने से क्षेत्र के नागरिक विद्यार्थी मरीज एवं व्यापारी काफी परेशान होते रहे। जिसको मद्देनजर रखते हुए जनता की मांग के अनुरूप शिवांश जैन ने चिरमिरी बिलासपुर ट्रेन जो कि बिलासपुर पहुंचने के बाद दिनभर खड़ी रहती है उसे दुर्ग तक जाने हेतु मांग की है। जिससे कि चिरमिरी से सीधे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक के लिए लोगों का आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा मांग पूरी ना होने पर सांसद के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय के विरुद्ध आंदोलन हेतु सहयोग करने की बात भी उन्होंने पत्र में लिखी है।इस दौरान महापौर नगर निगम चिरमिरी कंचन जायसवाल एवं नगर निगम सभापति की भी उपस्तिथि रही।
