निषाद समाज 12 पाली खुटेरी चक सतधरा में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।

राजिम :-  कुंलेश्वर धाम की पावन धरा निषाद समाज 12 पाली के सतधारा में आयोजित महाशिवरात्रि पर्व में एम आर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उपस्थित सामाजिक जनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया पूजा अर्चना के पश्चात अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में श्री राम सखा गुहा निषादराज के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज को संगठित करने की बात कही। उन्होंने भूपेश बघेल मुख्यमंत्री द्वारा समाज हित में किए जा रहे हैं कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की 50 सीटर छात्रावास निर्माण के लिए 1 एकड़ भूखंड की सहमति के साथ-साथ 1-00 करोड़ रुपए अनुदान के रूप में दिए जाने की बात कही मछुआरा समाज की तकलीफों को समझते हुए मछुआरों के हित में कई जन कल्याणकारी कार्यक्रम की शुरुआत की है मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा देते हुए नवीन मछली नीति लागू की है।‌ वीरांगना बिलासा देवी केवट के नाम पर बिलासपुर हवाई अड्डा का नामकरण पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर मत्स्य की महाविद्यालय कवर्धा कारगिल में शहीद हुए दुर्वासा निषाद के नाम पर अर्जुंदा महाविद्यालय का नामकरण विश्व मछुआरा दिवस को शासन के कार्यक्रम में शामिल करवाया गया भूपेश बघेल ने मछुआरा समुदाय को राजनीतिक भागीदारी के रूप में एक विधायक एवं एक मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में सौगात दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मनोहर लाल निषाद महासचिव, निषाद समाज प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ  शरद पारकर ने भी समाजिक संगठन को मजबूत ओर राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर निषाद, खुटेरी चक अध्यक्ष मोती राम निषाद, गजेंद्र निषाद, शिवलाल निषाद, सुखी राम निषाद, मदन निषाद, केजू निषाद, नरेश निषाद,कोमल राम निषाद, सहित समाज  प्रमुख माताएं बड़ी सँख्या में  उपस्थित रहे।