मुड़ागांव (कोरासी)-अंचल में लो वोल्टेज की समस्या से जुझ रहे किसान इन दिनों क्षेत्र के ग्राम मुड़ागांव, करकरा, पक्तियां मड़ेली , कोरासी, पीपरछेड़ी,कनेसर, आदि ग्रामों के किसानों ने लो वोल्टेज से जुझ रहे है वही ग्राम मड़ेली के चनवारी खार के किसान लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं । खेतों में दरारें पड़ रही है । जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है बिजली की खफत बहुत ज्यादा हो रही है । अधिकांश कमार भुजिया लोग रबी फसल लगाये हुए हैं जो कि लो वोल्टेज के कारण खेतों में पानी नहीं पल रहा है । जिससे खेतों में दरारें पड़ रहीं हैं । शहरी इलाकों में चकाचक लाईट रहती है लेकिन गांव देहात के एरिया में लो वोल्टेज तथा कटौती भारी भरकम किया जाता है । इससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है । लोगों ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि अतिशीघ्र लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलावे ।

