मेला समाप्त होने के बाद भी रविवार को रही भारी भीड़।

राजिम :- शनिवार को महाशिवरात्रि होने के कारण मेला का विधिवत समापन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया उसके बाद रविवार को मेला क्षेत्र में भारी भीड़ देखी गई। मीना बाजार में तो जनसैलाब देखते ही बन रही थी। प्रत्येक दुकानों पर धक्का-मुक्की के साथ ही लोग मीना बाजार की गलियों ठसाठस रही। बता देना जरूरी है कि इस बार बड़ी-बड़ी तीन अकाश झूला आए हुए हैं इसके बावजूद रेंजर झूला तथा 2 मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। झूला को लाइटों से शानदार सजाया गया है जिससे पूरा मेला मैदान दमक उठा है। इस बार के माघी पुन्नी मेला में रविवार को लेकर तीन रविवार पड़े। क्योंकि रविवार छुट्टी का दिन होता है इसलिए भीड़ बनी हुई है। आने वाले चार-पांच दिनों तक लगातार भीड़ बनी रहेगी वैसे भी प्रदेश के धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समापन समारोह के अवसर पर पूरे मंच पर कहा था कि सुरक्षा को लेकर प्रशासन बहुत गंभीर है लोगों को असुविधा ना हो इसलिए आने वाले तीन-चार दिनों तक प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं यथावत रहेगी।

रायफल लेकर गुब्बारे पर निशाना बच्चे लगाएं तो बड़े सामान खरीदते रहे। इस बार सामानों की कीमत बढ़ी हुई है खाद्य पदार्थ की कीमत भी जमकर है इसलिए मेले आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को मोटी रकम खर्च करना पड़ रहा है। ट्रैफिक जाम की स्थिति, रायपुर सड़क मार्ग पर भीड़ इस तरह से बढ़ गई कि ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मोटर गाड़ियों का रेलम पेल चलने के कारण श्रद्धालुओं को 5 मिनट में पहुंचने के बजाय पूरे 45 मिनट का समय लग रहा था।