पीसीसी चीफ का राजिम आगमन क्या राजीव लोचन कुलेश्वर नाथ जी का विशेष दर्शन पूजा अर्चना।

राजिम :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम के ‘राजिम माघी पुन्नी मेला ” में पहुंचने पर राजिम बस स्टैंड के प.सुंदरलाल शर्मा चौंक पर गरियाबंद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बैंड बाजे व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। यहां पर उन्होंने प.सुंदरलाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान श्री राजीवलोचन मंदिर एवं त्रिवेणी संगम पर स्थित श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर मे पहुंचकर छत्तीसगढ़ की सुख शान्ति समृध्दि की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। मरकाम साहू समाज की आराध्य देवी भक्तिन माता राजिम मंदिर पहुंच वहां की संध्या आरती में समाज के वरिष्ठजनो के साथ शामिल हो मंदिर प्रांगण में समाज द्वारा राजिम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिये संचालित निशुल्क भोजन भण्डारे व्यवस्था के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष पीसीसी महामंत्री पीयूष कोसरे, वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह चौहान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक राम ध्रुव, जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू, जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे, डीके ठाकुर, नीरज ठाकुर के साथ “महानदी मईया ” की आरती में शामिल हो नगर पंचायत राजिम के पूर्व अध्यक्ष कालू राम ध्रुव के यहाँ वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो वर- वधु को सफल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रदान कर कोण्डागांव के लिए रात्रि में रवाना हुए। पीसीसी चीफ के राजिम प्रवास के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू, नगर पंचायत फिंगेश्वर उपाध्यक्ष रूखमणी माण्डले, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद्मा दुबे, जनपद सदस्य चंदा बारले, ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू, भोला जगत, अनिता यादव, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदूराम नेगी, हबीब मेनन, युवक कांग्रेस नेता अमित मिरी, अमृत पटेल, लालचंद मेघवानी, हेमसिंह नेगी, भक्तिन मंदिर समिति के महामंत्री रामकुमार साहू, संयुक्त सचिव राजू साहू, डॉ.ओंकार साहू, तरूण साहू, भागवत साहू, अरुण साहू, राजा भारती, सिमरन दास, देवेंद्र साहू, तेलघानी बोर्ड के सदस्य शैलेन्द्र साहू आदि सहित सैकड़ों। कार्यकर्ता उपस्थित थे।