जागरूकता कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी।

राजिम :- ग्राम-सेम्हारतरा पिपरछेड़ी में राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय रायपुर द्वारा शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा अधिकारी केएस ठाकुर द्वारा प्रशिक्षकों को मनरेगा श्रम योगी मानदेय योजना, अटल पेंशन योजना, श्रम पंजीयन सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड “स्वास्थ्य बीमा योजना” महिलाओं की सुरक्षा के लिए सखी सेंटर एवं अन्य कानूनी अधिकारों की जानकारी विस्तृत रूप में दिए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू द्वारा ग्राम सेम्हरतरा की प्रशंसा करते हुए गरियाबंद जिले में प्रथम संपूर्ण स्वच्छता ओडीएफ ग्राम व अन्य सुविधाओं के लिए ग्रामीणों की सहयोग की प्रशंसा किए एवं सरकार द्वारा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कि हर गांव में आवश्यकता पर जोर दिए। ग्राम पंचायत सरपंच सुंदर लाल साहू ने ग्रामीणों की उपस्थिति एवं जिज्ञासा देखकर अपने गांव की तरक्की एवं विकास में उनके योगदान की सराहना की एवं उमा साहू कार्यक्रम संयोजिका के राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा के कार्यक्रम को गांव तक लाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम पर संचालन एवं आभार उमा साहू, मितानिन एवं समाज सेविका द्वारा किया गया। लगभग 100 से अधिक ग्रामीणों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।