सरायपाली :- गरीब परिवार के लोगों के वितरण के लिए सरकार से जो राशन जारी हो रहा है। उसका अवैध परिवहन किया जा रहा था 1 या 2 रु में मिलने वाले चावल का भारी मात्रा में स्थानीय स्तर में परिवहन जारी इसका कारण यह है, जो लोग सोसायटी का चावल नही खाते है जो बड़े लोग है। उनका भी राशन कार्ड बना हुआ है और वे इन चावलों को 17 से 18 रु के मूल्य में बाजारों में बेच दिया जाता है। जानकारी तो यह भी मिल रहा है कि केंद्र सरकार से जो अतिरिक्त और निशुल्क चावल आया था उन चावलों को भी कई सेल्स मेन द्वारा गबन किया जा चुका है ग्रामीण स्तर और जंगल क्षेत्र में ऐसे घटना ज्यादा हो रहा है जानकारी के अभाव में कई ग्रामीणों को पता ही नही है कि केंद्र सरकार से जो अतिरिक्त चावल उनके लिए जारी हुआ है। सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक पीकप वाहन क्रमांक CG 13 AJ 2204 में पीडीएस चावल परिवहन कर ब्रिकी हेतु सरायपाली की ओर रहा है मुखबीर के बताये स्थान के लिये सरायपाली पुलिस रवाना हुआ मुखबीर के बताये पते बीज निगम के पास मेन रोड ग्राम बोंदा के पास पहुंचने पर एक पीकप वाहन क्रमांक CG 13 AJ 2204 के चालक को रोककर पूछताछ करने पर चालक द्वारा अपना नाम तुकाराम पटेल पिता गोपीचंद पटेल उम्र-30 वर्ष साकिन मोहंदा थाना सरायपाली का रहने वाला बताया जिसे प्राप्त सूचना से अवगत कराया एवं गवाह मनोज यादव तथा रामेश्वर सिन्हा के साथ उक्त पीकप वाहन को चेक करने पर पीकप में 60 बोरी में भरा पीडीएस चावल प्रत्येक में लगभग 50 किलो भरी हुयी जिसमें छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित रायपुर FOOD GRAINS COMMODITY- PADDY/ RICE KMS 2021-22 APEX MARKFED MILLS NAME CHEVIOT CM/L NO.-5100046677 MANUFACTURED IN INDIA बोरी में लिखा हुआ है के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर आना कानी करने लगा जिसे धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया जिसने कोई वैध दस्तावेज न होना लिखित में दिया। बाद तुकाराम पटेल के कब्जे से 60 बोरी में भरा पीडीएस चावल प्रत्येक में लगभग 50 किलो भरी हुयी जुमला 3000 किलो कीमती करीबन 50,000 रू. व एक पीकप वाहन क्रमांक CG 13 AJ 2204 कीमती 5,00,000 रू. जुमला कीमती 5,50,000 रू. को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया आरोपी का उक्त कृत्य धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का पाये जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी तुकाराम पटेल पिता गोपीचंद पटेल उम्र- 30 वर्ष साकिन मोहंदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. को गिरफ्तार कर मौके पर देहाती नालसी लेखकर विवेचना में लिया गया।

