मालखरौदा :- सक्ति जिला के बसपा कार्यकर्ताओं ने मालखरौदा एसडीएम को नहर में पानी छोड़ने के लिए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपे है बसपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती जल संकट को ध्यान में रखते हुए नहर में जल छोड़ने की मांग किये हैं, क्योंकि बोर बोरिंग तालाब आदि सूखे की चपेट में आ गए हैं यदि समय रहते नहर में पानी नही छोडे गये तो भीषण जल संकट उतपन्न हो सकती है, इसलिए जितनी जल्दी नहर में पानी छोड़ दिया जाता है तो सभी बोर बोरिंग के जल लेवर बढ़ जाएंगे और इससे लोगो में ख़ुशी का माहौल होगा यदि लेट हुआ तो लोगो में जन आक्रोश बढ़ सकती है इसलिये जल्द यह समस्या को सुलझाने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं ने पहले ही कदम बढ़ाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नहर में पानी छोड़ने की मांग किये हैं, जिसमें मुख्य रूप से बहुजन वॉलंटियर फ़ोर्स दिलीप खूंटे जिला bvf, विधानसभा अध्यक्ष फेकू राम बर्मन,सेक्टर अध्यक्ष बसंत कुमार खांडे,सचिव सतपाल, सचिव राम आय रत्नाकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।

