एस के मिनोचा:

अनूपपुर(डूमरकछार):- नगर परिषद डूमर कछार के वार्ड क्रमांक एक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन एफएसटीपी और निर्माण होने वाले एमआरएफ सेंटर की भूमि का निरीक्षण किया गया।निकाय स्तर पर प्रतिदिन प्राप्त होने वाले गीला- सूखा और खतरनाक अपशिष्ट, निर्माण एवं विध्वंसक अपशिष्ट तथा सेप्टिक टैंक से निकलने वाले स्लज को उपचारित करने हेतु एफएसटीपी प्लांट का निर्माण निकाय द्वारा वार्ड नंबर 01 में किया जा रहा है।तय स्थान पर एफएसटीपी का निर्माण अपने पूर्णतया की ओर है। एफएसटीपी में निकाय द्वारा सेप्टिक टैंक से प्राप्त स्लज को उपचारित कर खाद बनाया जायेगा साथ ही साथ निकाय द्वारा प्राप्त सूखे कचरे को उपचारित करने हेतु निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटर के निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण भी किया गया। एमआरएफ सेंटर में सूखे कचरे को 14 विभिन्न श्रेणियों में बांटकर इसे पुनः उपयोग हेतु बनाए जाने के लिए संबंधित प्लांट को कचरा दिया जाता है। एक ओर जहां एमआरएफ सेंटर के निर्माण होने से कालोनियों में व्याप्त गंदगी से संग्रहित किए गए कचरे की सफाई हो पाएगी वहीं दूसरी तरफ कचरे को संग्रहित कर उसे कई भागों में वर्गीकृत कर उसकी बिक्री कर निकाय की आय भी बढ़ेगी साथ ही कुछ कर्मियों/लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस निरीक्षण अवसर पर अध्यक्ष नगर परिषद डूमर कछार सुनील चौरसिया, सभापति रवि सिंह,सभापति जितेंद्र चौहान, वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद पति राजेंद्र मेहरा,सीएमओ राकेश शुक्ला, लेखापाल रजनीश शुक्ला परिषद के कर्मचारी,संधान ट्रस्ट के सीईओ डॉ.राकेश रंजन शुक्ला,समाजसेवी अशोक वर्मा,सुजीत पांडे,ठेकेदार अमरदीप सिंह सहित अन्य साथी मौके पर उपस्थित रहे।
