देवभोग :- हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गॉव-गॉव जाकर राज्य की भूपेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत करवा रहे है, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अब तक 16 दिन में 64 गॉवो का भ्रमण कर चुकी है। वहीं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में ब्लॉक कांग्रेस के मुखिया लगातार आमजनों के बीच पहुँचकर उनसे संवाद कर रहे है, 64 गॉवो का भ्रमण करने के बाद तरुण छत्तीसगढ़ से मुख़ातिब होते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि इस बार कांग्रेस का विन्द्रानवागढ़ में वनवास समाप्त हो जायेगा, पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों का बहुत ज्यादा समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। इसी का नतीजा है कि अब क्षेत्र के लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़कर काम कर रहे है। भूपेंद्र ने राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि 15 साल तक ज़ब रमन सिंग सत्ता में थे। देवभोग की परेशानियों से वे भी वाकिफ थे लेकिन कभी समस्या को हल करने में उचित कदम नहीं उठाया.. आज सीएम भूपेश के सत्ता में बैठे मात्र चार साल हुए है। सीएम ने चार सालों में देवभोग की सबसे बड़ी समस्या लोवोल्टेज की समस्या से देवभोग वाशियों को निजात दिलवाते हुए 132 केवी ट्रांसफार्मर की स्थापना इन्दागॉव में करवाया। अब देवभोग के लोग लोवोल्टेज की समस्या से कभी नहीं जुझेंगे। ब्लैक आउट की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। भूपेंद्र ने कहा कि जहाँ से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा गुजरी है। सभी जगह ग्रामीणों ने दिल खोलकर स्वागत करते हुए हाथ से हाथ मिलाकर कांग्रेस पार्टी को भरपूर जनसमर्थन दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि विन्द्रानवागढ़ में सीएम भूपेश बघेल के कामकाज पर मुहर लगेगी और विन्द्रानवागढ़ से कांग्रेस का विधायक बनकर विधानसभा पहुंचेगा। पार्टी की सेवा मेरा पहला कर्तव्य-ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी देवभोग मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर झिरीपानी गॉव में रहते है लेकिन पार्टी के प्रति उनका समर्पण भाव ऐसा है कि वे सुबह आठ बजे देवभोग मुख्यालय पहुँच जाते है, इसके बाद देर रात तक पार्टी का काम कर वे घर पहुंचते है, चर्चा में भूपेंद्र ने बताया कि उन्होंने खेत और घर की जिम्मेदारी पत्नी और बच्चों को सौंप दिया है। भूपेंद्र ने कहा कि जिस दिन उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाला था, उसी दिन घर की जिम्मेदारी से मुक्त होकर उन्होंने पार्टी के प्रति समर्पण भाव से काम करने का निर्णय ले लिया था। भूपेंद्र ने कहा कि ज़ब तक वे विन्द्रानवागढ़ में कांग्रेस का विधायक नहीं बना देते, तब तक चैन की नींद नहीं सोयेंगे, जनता का आशीर्वाद बीजेपी को मिलेगा। विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि सपना देखना अच्छी बात है, ब्लॉक अध्यक्ष को सपना देखना भी चाहिए। लेकिन सपना उनका हमेशा अधूरा ही रह जायेगा। डमरूधर ने कहा कि विन्द्रानवागढ़ की जनता का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहा है, यहां बीजेपी को हरा पाना असम्भव है, चार साल में आज पंचायतों में विकास नहीं दिख रहा है। किस आधार पर विन्द्रानवागढ़ में कांग्रेस विधायक बनाने का सपना देख रहीं है यह समझ से परे है, यहां जीत का सेहरा बीजेपी के सर पर सजेगा, हम हमारी जीत को लेकर आश्वस्त है।

