देवभोग :- देवभोग-वन विभाग की बड़ी कार्यवाही मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उपवनमंडलाधिकारी राजेन्द्र सोरी के निर्देशानुसार ग्राम नयापारा में हरिधर वल्द करन नागेश,जाति-माली साकिन नयापारा वन परिक्षेत्र इन्दागांव देवभोग के बाड़ी में तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान 08 नग सागौन चिरान एवं 12 नग हल्दू चिरान मिला,जिसे जप्ती कर कार्यवाही किया गया,उक्त कार्यवाही में छबी लाल ध्रुव रेंजर,दिनेशचंद्र पात्र (डिप्टी रेंजर) देवभोग, बिम्बाधर यदु (स.प.अ) अमलीपदर, लंबोदर सोरी वनरक्षक माहुलकोट,अजय चेलक वनरक्षक सहसखोल, खिलेश नगारची वनरक्षक कोतराडोंगरी, खेत्रमोहन साहू वनरक्षक ख़रीपथरा और सुरक्षा श्रमिक अनिराम जाल उपस्थित थे।

