करनाल: बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :- सुबह सुचना प्राप्त हुई कि गांव फुसगढ़ स्थित नगर निगम की गउशाला में संदिग्ध परिस्थितीयों में करीब 45 गायों की मौत हो गई थी। जिसकी सुचना मिलते ही थाना सै.- 32/33 करनाल में मुकदमा नं0- 40 दिनांक 27.01.23 दर्ज किया गया व मामले की गंभीरता से जांच करते हुए, सी. आई. ए- 02 इन्चार्ज निरीक्षक मोहनलाल की टीम द्वारा मामले में चार आरोपीयों, 1. विशाल पुत्र ओमप्रकाश वासी डेहा बस्ती, शाहबाद 2. रजत पुत्र बलजीत वासी गली नं.-04 मंगल कालोनी, करनाल 3. सुरज पुत्र राजेन्द्र वासी जम्मु-कश्मीर झुग्गी-झोपड़ी और 4. सोनू पुत्र ज्ञानचंद वासी डेहा बस्ती अंबाला कैंट को गिरफतार किया गया। 26 जनवरी, 2023 बसंत पंचमी के दिन उपरोक्त चारों आरोपीयों ने अपने एक अन्य साथी आरोपी, अमर पुत्र सुरेश वासी डेहा बस्ती शाहबाद के साथ मिलकर गायों को मारने की योजना बनाई। योजना के अनुसार ये सभी आरोपी मिलकर देर रात गउशाला में गए और गुड़ में सल्फास मिलाकर गायों को डाल दी और जिन भी गायों ने वह सल्फास वाला गुड़ खाया वे सभी करीब 45 गाय सुबह मृत मिली। सीआईए इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि आरोपी, अमर अभी फरार है जिसे भी बहुत जल्द गिरफतार किया जाएगा। उन्होंनें बताया कि कल दिनांक 13.02.2023 को उपरोक्त चारों आरोपीयों को माननीय अदालत के सामने पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि उनके साथ इस वारदात में ओर कौन-कौन शामिल है व उन्होंनें इससे पहले कितने गउवंशों के साथ यह अपराध किया है और कहां-कहां किया है।
