बोरिंग का जल स्तर कम हो जाने से मुहल्ले में पानी की बड़ी दिक्कत- ग्राम जोगीडीपा।

मालखरौदा :- सक्ति जिला के मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा में एक माह से पानी की किल्लत बड़ गई है ग्राम जोगीडीपा के बीच बस्ती स्थित जायसवाल मुहल्ला में बोरिंग का जल स्तर कम हो होने से मुहल्लेवासियों को पानी की बड़ी दिक्कत हो चुकी है जिसकी मौखिक शिकायत ग्रामीण जनों ने सरपंच से किये हैं मगर सरपंच द्वारा ग्रामीणों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है, अभी गर्मी की शुरुआत हुई है और अभी से बोरिंग का जल स्तर कम हो जाना आगे भीषण गर्मी में और भी भयानक हो सकता है यदि समय रहते बोरिंग को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण जनों को पानी की भारी किल्लत होगी, सरपंच ने इस पर अपना बयान दिया की बस्ती तरफ कोटवार मुहल्ले की बोरिंग खराबी की मुझे कोई जानकारी नहीं मिला है पिरदा रोड तरफ का मिला है जबकि मीडिया से शिकायतकर्ता ग्रामीण ने बस्ती की बोरिंग की खराबी की बात कर रहे हैं, वैसे दिक्कत चाहे किसी भी मोहल्ले की बोरिंग की समस्या हो सरपंच को सुधार करवाने की जरूरत है।वर्जन जोगीडीपा के कोटवार मुहल्ले की बोरिंग खराबी की मुझे जानकारी नहीं है पिरदा रोड पोल्ट्री फार्म तरफ के बोरिंग में पाइप लगेगा ग्रामीणों ने मुझे इसकी जानकारी दी है जिसे सुधार करवाऊंगा। सरपंच पति बिरिछ लाल चौहान ग्राम पंचायत भडोरा । हमारे मुहल्ले की बोरिंग का जल स्तर एक माह से कम हो गया है जिससे पानी की भारी दिक्कत हो गई है एक बाल्टी पानी भी एक घन्टे में भर पाता है, जिससे हमें पानी की बड़ी दिक्कत हो गई है सरपंच से इसकी मौखिक शिकायत किये हैं मगर अब तक सरपंच द्वारा कोई उचित पहल नहीं किया जा रहा है, जिससे मुहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। यदि पानी की समस्या को सरपंच जल्द सुधार नहीं करवायेंगे तो इसकी शिकायत हम कलेक्टर से करेंगे। हेमराज जायसवाल ग्रामीण।