योजना मद से पेय जल आपूर्ति के लिए राशि स्वीकृत कर नलकूप खनन हेतु भूमि पूजन किया। 

मुड़ागांव (कोरासी)-ग्राम पंचायत देवरी में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार के नेताम गोत्र के देव गुडी, माटी घर विरान  पुरानी बस्ती देवरी क्षेत्र में समाज के सांस्कृतिक एव सामाजिक विभिन्न कार्यक्रमों के लिए  जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने अपने जी पी डी योजना योजना मद से पेय जल आपूर्ति के लिए राशि स्वीकृत कर नलकूप खनन हेतु भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनपद सदस्य व छ ग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर, सरपंच अशोक सिंह ठाकुर, सहकारी सोसायटी देवरी के अध्यक्ष दिलिप सिंह ठाकुर के आतिथ्य में नलकूप खनन के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर कमार समाज प्रमुख व ग्राम पटेल जनता राम कमार, हेमसिंग कमार, रतनू कमार, दयालू कमार, चम्मन, दयाराम, भोजराम एवं युवा काँग्रेसी नेता अजेन्द्र सिंह कमार प्रमुख रुप से उपस्थित थे।