बालोद / हाशिम कुरैशी

अर्जुन्दा :- थाना अर्जुन्दा पुलिस एवं सायबर सेल टीम बालोद की संयुक्त कार्यवाही में अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीष राठौर के निर्देषन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्री सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण में सायबर सेल प्रभारी निरी. दिलेष्वर चन्द्रवंषीएवं एवं थाना प्रभारी अर्जुन्दा उनि. शिशिर पाण्डेय् के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगाम लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा हैं ग्राम बोरगहन निवासी लेखराम ठाकुर पिता ईष्वर लाल ठाकुर उम्र 27 वर्ष द्वारा अवैध रूप से अधिक मात्रा में बघेली भाठा ग्राम बघेली के पास अधिक मात्रा में अवैध से शराब रखकर बिक्री की सूचना मिला कि सूचना के आधार पर ग्राम बघेली के बघेलीभाठा में पहुंच कर एक व्यक्ति एक नीले रंग के राजश्री के थैला में शराब रखकर बिक्री कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े एवं आरोपी के कब्जे में रखे 44 पौव्वा देषी प्लेन शराब को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया व एवं आरोपी को अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 12.02.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।इस सम्पूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल टीम बालोद निरी. दिलेष्वर चन्द्रवंषी, थाना प्रभारी अर्जुन्दा उनि. शिशिर पाण्डेय् सउनि रमेष सिन्हा थाना अर्जुन्दा एवं सायबर सेल बालोद के आर. 08 आकाष दुबे, आर.1732 योगेष सिन्हा काम महत्वपूर्ण योगदान रहा।
