
अनूपपुर:- पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को रक्षित केंद्र अनूपपुर,थाना कोतमा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय परिसर राजेंद्रग्राम में जिला अस्पताल अनूपपुर के चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस विभाग के लगभग 300 पुलिसकर्मियों, नव आरक्षको एवं उनके परिवार के सदस्यों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण उपचार तथा मनोचिकित्सक द्वारा तनाव से मुक्ति हेतु सुझाव दिया गया।

उक्त स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन,एस डीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल,एस.डी.ओपी पुष्पराजगढ़ सुश्री सोनाली गुप्ता,अमित विश्वकर्मा एवं चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
