दाल आटा चावल दूध दही पर जीएसटी क्यों ?

नीलोखेड़ी :-बिन्दर शर्मा


नीलोखेड़ी :- तरावडी में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर कोंग्रेस पार्टी ने एक मीटिंग का आयोजन किया साथ ही डोर टू डोर तमाम दुकानदारों के पास यह यात्रा गई और हाथ से हाथ मिलाया। और प्रदेश के अंदर जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का जो सफर रहा लगभग 3500 किलोमीटर का था। उसके बाद नीलोखेड़ी विधानसभा के तरावड़ी गोल मार्किट मे डॉक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आगाज शुरू किया गया। इस यात्रा में कोंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। राष्ट्रीय सचिव ने तरावड़ी के लोगों से हाथ से हाथ मिलाया और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपील की और साथ ही राहुल गांधी की चिट्ठी भी पढ़कर सुनाई। और अब यह यात्रा नीलोखेड़ी विधानसभा के तमाम गांव में जाएगी। शुरुआती दौरा तरावड़ी कस्बे से शुरू हुआ है। डॉ संजय कुमार कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा। बीजेपी सरकार में महंगाई की मार और चारों तरफ त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है । लोगों का आस और विश्वास उठ चुका है बीजेपी सरकार से। अब 2024 में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी हरियाणा में आ रही है। और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेगी । इस मौके पर तमाम कांग्रेस पार्टी के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।