आप जिला सचिव के नेतृत्व में वन विभाग पर कार्यवाही की मांग को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन।


एमसीबी।आम आदमी पार्टी जिला एम.सी.बी. ने वन विभाग के द्वारा की गई लापरवाही पर कार्यवाही की मांग, साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दिए जाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। अपने ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब शेर हमले के तीन दिन पहले से उसी क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था तो वास्तव में गांव गांव मुनादी वन विभाग द्वारा क्यों नहीं की गई थी।अब यह झूठा प्रचार कर रहें हैं कि हमले के पहले तीन दिनों से शेर के विचरण की मुनादी की गई थी, जो सरासर झूठ है।


जब घटना का क्षेत्र प्रोजेक्ट टाइगर क्षेत्र के बफर जोन पर है तो अब तक बफर जोन के ग्राम वासियों को प्रोजेक्ट टाइगर के संभावित खतरों से अवगत क्यों नहीं करवाया गया। वन विभाग के द्वारा जिले के तमाम जंगली क्षेत्रों में किन किन जंगलों में कितने जंगली जानवर हैं क्यों सार्वजनिक नहीं किया जा रहा और क्षेत्र की जनता को जानकारी क्यों नहीं पहुंचाई जा रही है। हर एक वर्ष तमाम जंगलों में वृक्षा रोपण हो रहे हैं किन्तु जंगल दिन ब दिन घटते जा रहा है साथ ही जंगली जानवरों के लिए शासन द्वारा चल रहे तमाम व्यवस्थाओं के बाबजूद जंगली जानवर गांवों में आ रहे हैं जिससे लोग परेशान हैं। उपरोक्त सभी बिंदुओं पर जंगल विभाग की उदासीनता के कारण पूरे जिले में आए दिन लोग जंगली जानवरों का शिकार हो रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं।आम आदमी पार्टी जिला एम. सी. बी. ने यह मांग की है कि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाब देही तय करते हुए उचित कार्यवाही की जाये साथ ही जंगली जानवरों के द्वारा हुऐ जन हानि से सम्बन्धित मृतकों के परिजनों को एक करोड़ की मुआवजा राशि एवं एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा घायलों को दस लाख का मुआवजा प्रदान किया जाये। उचित कार्यवाही नहीं होने की स्थित पर आम आदमी पार्टी मजबूरन शासन प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी।जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने मे आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मंगतानी, संदीप यादव, अब्दुल खान, गुलजारी बिंद, सक्रिय साथी अकरम खान, कासिम खान, उषा चौधरी, विष्णु चौधरी, राजेंद्र, नदीम हुसैन, मोहन, गोपी आदि मौजूद थे।