हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का पुरा फोकस बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के बूथों में।

मैनपुर :- गांवो में पहूच कांग्रेसी गिना रहे भुपेश सरकार की उपलब्धियां, केंद्र की नाकामी गिना बता रहे गरीबो के बजट पर बोझ बनी महंगाई कैसे बढ़ गई।‌ विगत 26 जनवरी से शुरू हुई कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान वैसे तो जिले के 574 बूथों तक जाएगी। लेकिन जिले के बड़े नेताओं का फोकस बिन्द्रानवागढ़ विधान सभा क्षेत्र के उन 200 बूथों पर है जन्हा भाजपा को एक तरफा वोट मिलते हैं। बिन्द्रानवागढ़ में देवभोग क्षेत्र के 90 बूथों पर अभियान चलाने की जिम्मेदारी जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सेवन सिंह पुजारी को दी गई है।पुजारी के नेतृत्व में अभियान के तहत 100 से ज्यादा कांग्रेसियो का जथ्था सूबह से शाम तक गांव व गलियों में घुमते नजर आ रही है।

पिछले 4 दिनों से जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू इसी विधान सभा के बूथों पर घूम रहे हैं।आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी, अरुण सोनवानी समेत ज़िला पदाधिकारी दुर्गा चरण अवस्थी, अरुण मिश्रा, सानन्द धुर्वा, टिकेन्द्र बीसी, उमेश डोंगरे, प्रमेश अवस्थी, अनूप शर्मा, निराकार डोंगरे, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पीठापारा पहूंचे, यंहा से शुरू यात्रा नांगलदेही, सुकलीभांठा होते धुपकोट पहूँची।‌ सरकार की उपलब्धि गिना रहे। यात्रा के दरम्यान कांग्रेसी गांव में काम करने वाले मजदूर, दुकानदार हो या फिर घरेलू माता बहने सभी के पास पहूच कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को गिना रहे, अभियान प्रभारी सेवन पुजारी बता रहे कि श्रमिक, महतारी हो या किसान इन सभी के लिए कांग्रेस सरकार लाभकारी योजनाए चला रही है।गौठान व गोबर आय का जरिया पहली बार बना है, छतीसगढिया पंरपरा को बनाये रखने पहली बार किसी सरकार ने पहल किया है, 4 गुना बढ़ा खाद्य सामग्री का दाम- गांव में लगे चौपाल को सम्बोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष भावसिंह साहू ने कहा कि राशन, केरोसिन, पेट्रोल डीजल हो या फिर दैनिक उपयोग के सारे सामान की कीमत पिछले 10 साल में 4 गुना बढ़ गया। आम आदमी की आमदनी बढ़ी नही बल्कि हम दो हमारे दो के तर्ज पर मोदी व शाह की जोड़ी ने अम्बानी व अडानी को शिर्ष उद्योगपतियों के लिस्ट में पहूचा दिया।गैस से लेकर रसोई के सामान ने आज गरीब व मध्यमवर्गीय लोगो का जीवन दुःभर कर दिया है।साहू ने भाजपा को नकार कर राज्य की तरह केंद्र में भी कांग्रेस सरकार लाने की अपील किया है।