प्राथमिक ,माध्यमिक, हाई स्कूल पंक्तियां की संयुक्त रूप से मातृ सम्मेलन व वार्षिक उत्सव।

मुड़ागांव (कोरासी)-प्राथमिक ,माध्यमिक, हाई स्कूल पंक्तियां की संयुक्त रूप से मातृ सम्मेलन व वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक शाला प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।अतिथि के रूप में सरपंच गणेश रामध्रुव,उदे राम साहू, मुनेश्वर पटेल, लेख राम साहू व शिक्षकों ने मां सरस्वती, मां भारती ,छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुरुआत किया स्वागत गीत के रूप में माध्यमिक शाला से प्रस्तुति की गई ।उसके बाद प्राथमिक शाला से राउत नाचा ,होली गीत ,बस्तरिया गीत माध्यमिक शाला से छत्तीसगढ़ वंदना, करमा नित्य ,पंथी नृत्य ,देश भक्ति गीत , गेंड़ी नित्य ,हाई स्कूल से बस्तरिया गीत, गरबा नृत्य, पंजाबी नृत्य ,राजस्थानी नृत्य, छत्तीसगढ़ी गीत नित्य  साथ दर्शकों का मन मोह लिया ।वहीअतिथियों के कर कमलों से राजीव युवा क्लब के द्वारा छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें राजीव युवा क्लब के अध्यक्ष तीरथ पटेल, अंकित चंद्राकर ग्रामीण अध्यक्ष ईश्वर साहू लेख राम साहू, सियाराम,हेमसिंग, मनटोरा ध्रुव, सोहद्रा साहू ,लक्ष्मी ध्रुव ,भाग्यवती साथ ही संचालक संतराम कंवर और गुरुदेव भास्कर ने बीच-बीच में माताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला ।प्राथमिक शाला से देवशरनसाहू, कन्हैया मंडल , श्रीमती ओमिन ध्रुव, माध्यमिक शाला से श्री गिरवर ध्रुव, धामेश्वर साहू ,गंगाराम यादव शिक्षक । हाई स्कूल से प्राचार्य श्री आरआर त्रिपाठी, अजीत राम साहू ,सुरेश कुमार साहू , श्रीमती नीता दुबे,श्रीमती अंजनी छतरे,रेखा तिवारी, हेमलता साहू, निरंजन देवांगन ,दुष्यंत साहू, पंकज यादव शिक्षक,धनिष‌ चोरका सोहराब नेताम, धनु सभी का योगदान रहा ।इस सभी कार्यक्रम का समायोजन श्री जागेश्वर राम ध्रुव शिक्षक के द्वारा किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव युवा क्लब , समस्त ग्राम वासियों ,ग्राम पंचायत का विशेष योगदान रहा।