दल्लीराजहरा मसीही संगठन के द्वारा वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च दल्लीराजहरा में परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।

बालोद / हाशिम कुरैशी
दल्ली राजहरा:-  दल्लीराजहरा मसीही संगठन के सभी 16 चर्च के विद्यार्थी अपने अपने अभिभावकों के साथ सम्मिलित हुए ।सभा के आरंभ में अध्यक्ष रेव्ह. पी. एशन्ना ने प्रार्थना किया और सचिव रेव्ह. डॉ. डी.आर.साहू ने पवित्रशास्त्र बाईबल से आत्मिक संदेश दिए रेव्ह. डॉ. डी. आर.साहू ने सभा को संबोधित करते हुए बच्चों को परीक्षा में सफलता और जीवन में सर्वांगीण विकास प्राप्त करने के लिए विशेष टिप्स दिए, उन्होंने कहा की बच्चों को अपने जीवन के लिए हमेशा बड़े सपने देखना चहिए, और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और नियमित रूप से परिश्रम करना चाहिए और भक्तिमय जीवन व्यतीत करना चाहिए।

जीवन में परीक्षा आनंद की बात है क्योंकि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद ही आगे बढ़ने के लिए प्रमोशन मिलता है, इसलिए परीक्षा से घबराएं नहीं बल्कि उसका अच्छी तैयारी के साथ सामना करें । उसके बाद कुमारी एंजल साहू ने प्रार्थना सभा में अपना अनुभव बताई की कैसे उसने 2022 में परमेश्वर पिता के अनुग्रह और अपने माता पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन से नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की और बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसीन एंड सर्जरी (बी. ए. एम. एस.) कोर्स में एडमिशन प्राप्त की , उसके बाद सहायक प्राध्यापक डॉ.श्रीमती अनुग्रहिता जॉन ने बच्चों को संबोधित करते हुए प्रोत्साहित किया की हम सबको अपने परिवार के प्रति, अपने पढ़ाई के प्रति , अपने व्यवसाय के प्रति और अपने देश के प्रति विश्वासयोग्य रहते हुए, ईमानदारी के साथ पढ़ाई करना चाहिए और सफल होकर अपने माता पिता का और अपने गुरुजनों का नाम रोशन करना चाहिए ।

इस प्रार्थना सभा में सभी चर्च के पासबान सहपरिवार उपस्थित थे और सभी मिलकर विद्यार्थियों के लिए उनके ऊपर हाथ रखकर प्रार्थना किया और परीक्षा में सफलता की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दिया गया।इस प्रार्थना सभा मेंरे व्ह.डॉ.ई.एस.सागर, श्रीमती सरिता सागर, रेव्ह. डॉ. शाहील दीप, श्रीमती आयुषी दीप, श्रीमती रेबेका साहू, रेव्ह. डॉ. महेंद्र तुरकेन , पास्टर डी.आर. देवांगन, श्रीमती देवांगन श्रीमती ललिता सेनगुप्ता, श्रीमती कनक लता, श्रीमती मधुबाला मसीह, श्रीमती एरीना कुमार, श्रीमती ऐस्तर मसीह एवम् बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक गण उपस्थित थे । इस अवसर पर श्री राजेश जॉन एवम् सहयोगियों के तरफ से जलपान की व्यवस्था किया गया था । समाज के जवानों के लिए जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर लिए उनके लिए रोजगार प्राप्त करने के लिए परमेश्वर पिता से सब मिलकर प्रार्थना किया गया।