करनाल:-बिन्दर शर्मा

करनाल :- मात्र कुछ घंटो में हत्या के प्रयास के दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर, वारदात में प्रयोग पिस्टल को किया बरामद करनाल में ढ़ाबे पर पहुंचें एक कस्टमर पर गोली चलाने की सुचना पुलिस को प्राप्त हुई, सुचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी निरीक्षक कमलदीप राणा व सै0-04 चौंकी इन्चार्ज अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां से सबसे पहले घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद घायल के s से प्राप्त जानकारी के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई, सी. सी. टी.वी. कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली गई, घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर आरोपीयों की तलाश करते हुए कई स्थानों पर दबीश दी गई और वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपीयों कृष्ण पुत्र बलबीर सिंह वासी सै0-06 करनाल और हैरून पुत्र रईस वासी जिला उघमसिंह उतराखण्ड को मेरठ रोड़ करनाल के पास से गिरफतार किया गया। इस संबंध में प्रबंधक थाना शहर ने बताया कि शिकायत मिलते ही थाना शहर करनाल में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले के दो आरोपीयों को गिरफतार कर उनके कब्जे से वारदात के समय प्रयोग की गई पिस्टल बरामद की गई। उन्होंनें बताया कि चिकन खरीदते वक्त हुई कहासुनी के बाद आरोपीयांे ने वारदात को अंजाम दिया था। उनकी टीम द्वारा आज दोनों आरोपीयों को माननीय अदालत के सामने पेशकर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया, जो इस दौरान आरोपीयों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि उनके साथ इस वारदात में ओर कौन-कौन शामिल था।
