फिंगेश्वर :- शासन द्वारा शिक्षा के मूल उद्देश्य की प्राप्ति एवं विभिन्न शैक्षणिक नवाचार हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे है। जिसके तहत विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं प्राचीन परम्पराओ से रूबरू कराने हेतु छत्तीसगढ़ शासन समग्र शिक्षा विभाग द्वारा भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक दल की रवानगी जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान एवं जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। गरियाबंद जिले के पांचों ब्लॉकछुरा, देवभोग, फिंगेश्वर, मैनपुर, गरियाबंद से माध्यमिक स्तर के छात्र छात्राओं को एक्स्पोज़र विजिट हेतु साइंस सेंटर रायपुर एवं पुरखौती मुक्तांगन रायपुर में भृमण कराया गया।समग्र शिक्षा के अंतर्गत सभी छात्रों को साइंस सेंटर में विज्ञान के विभिन्न घटक प्रयोग एवं विज्ञान के प्रति रुचि जगाने हेतु छात्रों का भ्रमण कराया गया। छात्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के राजधानी नया रायपुर में स्थित पुरखौती मुक्तांगन एक ऐसा खुला संग्रहालय है जिसमें छत्तीसगढ़ के आदिवासी संस्कृति, पर्यटन, स्थल को बहुत की खूबसूरती के साथ प्रदर्शित किया गया है।इन्ही सभी लक्ष्यों एवं उद्देश्यों को लेकर छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भृमण कराया गया।

