देवभोग :- फेडरेशन 4 सालों से वेतन विसंगति की लड़ाई लड़ रहा है। सड़क की लड़ाई से उच्च अधिकारियों, फिर शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से चर्चा की गई।और सीएम के निर्देश पर 16 सितंबर 2021 को एक कमेटी 3 महीने के लिए बनाई गई थी। जिसका निर्णय आज तक नहीं आया है। जिसके कारण समस्त शिक्षक संवर्ग में नाराजगी व्याप्त है। इसी नाराजगी के चलते जिले के समस्त सहायक शिक्षक, प्राथमिक प्रधान पाठक 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। सहायक शिक्षकों का कहना है कि लगातार मंत्रियों अधिकारियों से वेतन विसंगति दूर करने की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन आज चुनावी वर्ष आने के बावजूद अभी तक सरकार द्वारा हमारी मांगों पर अनदेखी किया गया। शासन द्वारा सरकार आने के पहले घोषणा पत्र में भी वेतन विसंगति दूर करने की बात कहीं गई थी। आज 4 साल बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण समस्त शिक्षक संवर्ग 6 फरवरी से ब्लॉकस्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।निर्णय नहीं आते तक जारी रहेगा हड़ताल- संघ के संरक्षक अवनीश पात्र, अध्यक्ष रमेश कुमार ठाकुर और सचिव यशवंत कुमार बघेल ने कहा कि ज़ब तक हमारी मांग पर शासन उचित कदम नहीं उठाएगी, तब तक हमारा हड़ताल जारी रहेगा। संघ के पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि चार साल से मांग को उच्च स्तर पर अवगत करवाते आ रहे है लेकिन किसी ने मांग पर कभी गंभीरता नहीं दिखाई। ऐसे में मजबूरीवश सड़क की लड़ाई लड़ना पड़ रहा है।

यहां बताना लाजमी होगा कि ब्लॉक के सभी सहायक शिक्षक संवर्ग आज से सामुदायिक भवन के सामने धरने पर बैठ गए है, ब्लॉक के 142 प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई होगी प्रभावित-ज्ञात हो कि ब्लॉक के सभी सहायक शिक्षक संवर्ग के हड़ताल में चले जाने से प्राइमरी की पढ़ाई बहुत ज्यादा प्रभावित होगी। यहां बताते चले कि सहायक शिक्षकों के कंधे पर ही ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की कमान रहती है। ऐसे में इनके हड़ताल में जाने से पढ़ाई व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए अधिकारियों को बहुत ज्यादा जद्दोजहद करना पड़ेगा। हालांकि देवभोग बीईओ देवनाथ बघेल का कहना है कि सभी संकुल प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्कूलों से व्यवस्था कर प्राइमरी स्कूलों के शिक्षा व्यवस्था को निरंतर जारी रखे।

