संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान एक गैर जिम्मेदाराना हरकत :- प्रदेशाध्यक्ष भारती शर्मा

रायपुर :- संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान एक गैर जिम्मेदाराना हरकत है, संत रोहिदास जी की जयंती पर संघ प्रमुख ने ब्राह्मणों पर जाति भेद फैलाने का आरोप लगाया है, उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि जाति भगवान ने नही ब्राह्मणों ने बनाई है, प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज भागवत जी के इस तरह के बयान से असहमति व्यक्त करते हुए इसकी निंदा करता है। वर्तमान परिवेश में जातिगत भेदभाव संविधान के द्वारा दिए जाने वाले आरक्षण के कारण है, एक तरफ जब हिन्दूओं के पवित्र ग्रंथ को जलाकर धार्मिक भावना आहत की जा रही है वही दुसरे तरफ इस तरह के बयान हिन्दुओं की एकता को तोड़ने वाले है । भागवत जी का इस तरह बोलना कदापि उचित नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज पंजीयन 6163।