मनेन्द्रगढ के युवा ने राजधानी रायपुर में किया शानदार मॉडलिंग शो का आयोजन।

एमसीबी। मनेन्द्रगढ के युवा प्रफुल् जैन ने राजधानी रायपुर में एक शानदार मॉडलिंग शो का आयोजन किया।जिसमे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लोगों ने हिस्सा लिया एवं इस शो को देखने के लिए हज़ारो की संख्या मे दर्शक उपस्थित रहे।यारियां इवेंट्स रायपुर के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण के विषय में एक फैशन शो एम्पावर छत्तीसगढ़ इस रविवार को आशीर्वाद भवन, बैरन बाज़ार में आयोजित किया गया। जहाँ पूरे छत्तीसगढ़ से बढ़ चढ़ कर महिलाओं एवं बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी- अपनी कला का प्रदर्शन किया।  कार्यक्रम के आयोजक प्रफुल जैन एवं रोली जैन ने बताया कि प्रतियोगिता को देखने दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा। लगभग 1500 की संख्या में दर्शक कार्यक्रम का लुफ्त उठाते नजर आए।मंच का सफल संचालन इंदौर से आई ड्राइंग आर्टिस्ट श्रीयांशी जैन ने किया।कार्यक्रम मे मिस एम्पावर का टाइटल मिनल कोसले ने अपने नाम किया। वहीं रनर अप विधि बारेडिया रहीं।मिसेस मे सरगुजा की आकांक्षा सिंह ने बाजी मारी तो रनर अप रायपुर की श्रद्धा दानी रहीं।बच्चों में डोलसी दरयाणी एवं डोंगर् गांव की अनुष्का जैन ने बाजी मारी एवं विभिन्न क्रियकालापो में जगदलपुर की पार्वती, सीमा जैन ने बाजी मारी।मिस बेस्ट वाक एवं बेस्ट थीम का अवार्ड वैशाली, दुर्गा एवं कंचन सोना ने जीता तथा आदया, एंजेल, खुशी ने बच्चों की केटेगरी में दर्शकों का ध्यान खींचते हुए अवार्ड जीते। मिस्टर की कटेगरी मे अनिल वीरानी विजेता रहे एवं आयुष पटेल दूसरे स्थान पर रहे। बेस्ट थीम का अवार्ड जय सोनकर एवं अमन को प्राप्त हुआ। जजमेंट मे मिस भिलाई राखी मंडल ,मिसेस सेंट्रल इंडिया रिंकी शर्मा एवं मिस रायपुर रह चुकी सुज़्ज़ैन खान ने अपनी भूमिका निभाई। आयोजक ने बताया कि थीम मे बेस फैशन शो का मक़सद महिला सशक्तिकरण पर लोगों को जागरूक करना था।इस तरह के आयोजन निरंतर जारी रखेंगे। दर्शकों की हज़ारों की भीड़ ने आयोजन मंडल एवं प्रतिस्पर्धितों का हौसला बढ़ाया है।