*जिला स्तारीय सामुहिक विवाह कार्यक्रम के मंडप में जिला पंचायत प्रतिनिधियों का दरकिनार कर  विशिष्ट अतिथियों अपमानित करने की साजिश

*जिला स्तारीय सामुहिक विवाह कार्यक्रम के मंडप में जिला पंचायत प्रतिनिधियों का दरकिनार कर  विशिष्ट अतिथियों अपमानित करने की साजिश
शासकीय कार्यक्रम क़ो राजनीति करण करने की साजिश,  राजिम विधायक द्वारा पुलिस बुलाने की धमकी….रोहित साहु

राजिम। माघी पुन्नी मेला राजिम में जिला स्तरीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम में कुछ क्षण के लिए उस समय विवाद की स्थिति निर्मित ह़ो गई जब संचाक नूतन साहू ने मंच से  आशीर्वाद देने राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष ,जनपद सदस्य को आशीर्वाद देने बुला लिया उसके बाद जिला पंचायत सदस्य को बुलाना था उन्हें न बुलाकर सीधे विधायक को बुला लिया गया।इसपर आक्रोशित हो जनपद सदस्य रोहित साहु ने कहा जनपद सदस्य के बाद जिला पंचायत सदस्य की बारी है हम लोग भी नव वरवधू को आशीर्वाद देना चाहते है।इतना सुन राजिम विधायक भडक उठे और कहने लगे पुलिस को बुलाव।.श्री शुक्ल का इतना कहना था कि कुछ क्षण के लिए माहौल गरमा गया ।इसपर श्री साहू ने कहा हमने कोई अपराध नहीं किया जो पुलिस को बुलाने की बात कर रहे हो, हम अपना अधिकार माग रहे है ।इतना कहकर पंचायत सदस्य ने अंततः कार्यक्रम का बहिष्कार कर चले गये।
.   जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा हमारा अपमान करने के लिए बुलाने की क्या आवश्यकता थीं। कार्यक्रम गरियाबंद जिला प्रशासन का है जिसे कांग्रेसी करण करते हुए राजनैतिक मंच दे दिया और नगर पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष के उद्बोधन पश्चात मुख्य अतिथि का उद्बोधन कराया गया जिससे अपना अपमान महसूस करते हुए मंच पर विरोध जताया। श्री साहू ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को कहा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अतिथियों को उद्बोधन के लिए बुलाया जाता हे  लेकिन राजनैतिक मंच बनाते हुए जिला पंचायत के