बेमेतरा। बेमेतरा जिला मुख्यालय का यह हाईस्कूल भवन पूर्ण रूप से जर्जर हो चूका हैं, स्कूल प्रशासन के द्वारा कई बार उच्च अधिकारीयों को जर्जर भवन के संबंध में अवगत कराये जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती हैं,
वहां पढ़ने वाले बच्चे अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं शिक्षा विभाग एवं लोक निर्माण विभाग कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई हैं दुर्घटना घटने का इंतजार कर रहे हैं, जिला मुख्यालय के स्कूल भवन का ये हाल हैं तो ग्रामीण अंचल के स्कूलो का क्या हाल होगा।
