बिजली विभाग की अनदेखी से हो सकता है हादसा।

मनेंद्रगढ़। शहर के वार्ड क्रमांक 9 पेंड्रा दफाई में बिजली विभाग की अनदेखी के चलते वार्ड के लोगों को काफी समस्या उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायतों के बाद भी इधर उधर फैले बिजली के तारों, बिजली के खंभे को सीधा नहीं किया गया है। इस संबंध में पेंड्रा दफाई के लोगों ने बताया कि लंबे समय से बिजली का खंबा टेढ़ा हो गया है, सड़कों पर बिजली की तारे जमीन से ऊंचाई पर नहीं है, इसके अलावा बिजली का जर्जर खम्भा एक स्थानीय निवासी के घर में जाकर अटक गया है।बरसात के समय में पानी गिरने के बाद पूरे घर में करंट फैल जाता है जिससे जनहानि का अंदेशा बना रहता है। वहीं सड़क पर झूलते बिजली के तारों से कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, इस संबंध में आम जनों ने कलेक्टर एम सी बी से गुहार लगाते हुए त्वरित निराकरण का अनुरोध किया है। वार्ड के लोगों ने यह भी कहा है कि इस समस्या के निराकरण के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से भी कहा गया लेकिन आज तक निराकरण की दिशा में कोई पहल नहीं की गई।