तख़तपुर :- तख़तपुर नगर में मन चाहे ठेला लगाकर धंधा करने वालो की बाढ़ सी आ गई, खाद्य सामग्री बेचने वालों के पास खाद्य सुरक्षा विभाग से कोई रजिस्ट्रेशन नही है, मन माफिक गुपचुप खिलाकर चलता कर देते है, मंडी चौक के पास जय महाकाल गुपचुप ठेला चलाने वाले आये दिन ग्राहकों से बहस बाजी करते नजर आते है, बच्चे जब साफ सुथरा गुपचुप मांगा तो मारने पीटने की धमकी देने लगा, इसकी जानकारी जब पत्रकार ने लेना चाहा तो वाद विवाद कर देख लेने की धमकी देना चालू कर दिया, गुपचुप पानी में मक्खी गिरने को लेकर जब दूसरा गुपचुप मांग किया तो बच्चे को मारने पीटने की धमकी देने लगा इससे साफ जाहिर होता है, जैसा चाहे वैसा गुप् चुप खिला कर ग्राहक के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। साफ सफाई को लेकर लापरवाही किया जा रहा है तो इस पर उचित कार्यवाही किया जाएगा।

