बालोद /हाशिम कुरैशी

रायपुर:- प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आये प्रदेश इंटक के पदाधिकारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया | बैठक में अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम ,प्रभारी महामंत्री संगठन श्री अमरजीत चावला,श्री सुशील आनंद शुक्ला चेयरमैन छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के साथ मंचासीन अतिथियों में श्रीमती सुमित्रा धृतलहरे प्रभारी महामंत्री (मोर्चा संगठन), श्री राम अवतार अलगमकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष (छत्तीसगढ़ इंटक) , श्री पी के रॉय वरिष्ठ उपाध्यक्ष (छत्तीसगढ़ इंटक), श्री नरेश देवांगन प्रदेश महामंत्री (छत्तीसगढ़ इंटक),श्री जयप्रकाश यादव प्रदेश अध्यक्ष(यूथ इंटक )छत्तीसगढ़, श्री गोपाल नारायण सिंग वरिष्ठ उपाध्यक्ष (छत्तीसगढ़ इंटक),श्री शिवदयाल कर्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष (छत्तीसगढ़ इंटक), श्री वंश बहादुर सिंग प्रभारी बस्तर संभाग (छत्तीसगढ़ इंटक), श्री अभय सिंग प्रभारी दुर्ग संभाग (छत्तीसगढ़ इंटक),श्री संजय साहू प्रभारी सरगुजा(छत्तीसगढ़ इंटक),श्री समीर पाण्डे वरिष्ठ उपाध्यक्ष (छत्तीसगढ़ इंटक),श्री सुशील बघेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष (छत्तीसगढ़ इंटक) थे |

बैठक शुभारंभ के पूर्व मुख्य अतिथि श्री मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ध्वजारोहण किया तद्पश्चात राष्ट्रगान और फिर महात्मा ग़ांधी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ बैठक शुरू की गई तिलकराम मानकर तेजेंद्र प्रसाद युवराज ठाकुर दिनेश कांत ने कार्यक्रम को सफल बनाने योगदान दिया कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ इंटक के महासचिव आशीष यादव जी ने कियाl

बालोद जिला इंटक अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार ने अपने उद्बोधन में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक असंगठित क्षेत्र मजदूर कांग्रेस इंटक द्वारा स्थाई श्रमिकों असंगठित क्षेत्र भवन एवं अन्य संनिर्माण एवं ठेका श्रमिकों के क्षेत्र में कार्य अनुभव की जानकारी कार्यक्रम के माध्यम से साझा किया एवं संगठन को मजबूत बनाने छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिले जिसके लिए हर संभव प्रयास करने संकल्पित हुए.
