बाघ के हमले में युवक की मौत।

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वन मंडल के कछौड़ गांव के गुड़रू नदी में मछली मार रहे ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम को लगभग 6:00 बजे के आसपास गुड़रू का रहने वाला युवक मछली मार कर लौट रहा था तभी बाघ ने उस पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। मनेंद्रगढ़ से जनकपुर मार्ग पर कछौड़ गांव स्थित गुड़रू नदी में युवक मछली मारने के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर जब उसकी तलाश शुरू की गई तो नदी किनारे एक स्थान पर उसका कपड़ा मिला व कुछ ही दूरी पर नदी के किनारे युवक का शव भी क्षत -विक्षत हालत में मिला। घटना स्थल के पास बाघ के पंजे के निशान पाए गए हैं। मनेंद्रगढ़ वनमंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र में हुई इस घटना से ग्रामीण दहशत में है। वहीं वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षा की दृष्टि से जंगल न जाने की समझाइश दी जा रही है।